घर में घुस कर मां-बेटे को पीटा, लूटपाट

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में उमाशंकर कुमार के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे और उसकी मां हीरापति देवी को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों मां-बेटा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उमाशंकर ने थाना में आवेदन देकर विश्वनाथ भगत, दुराली देवी, नंदू भगत, उषा […]
मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में उमाशंकर कुमार के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे और उसकी मां हीरापति देवी को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों मां-बेटा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
उमाशंकर ने थाना में आवेदन देकर विश्वनाथ भगत, दुराली देवी, नंदू भगत, उषा देवी, बीरलाल भगत, शिला देवी, लालबहादुर भगत, सोना देवी, सविता देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोग उसके घर में घुसकर मारपीट करने के साथ डीभीडी, मोबाइल सहित करीब 60 हजार का सामान लूट लिया. आरोपियों ने भागते वक्त दहशत फैलाने के लिए दो चक्र हवाई फायरिंग भी की. थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




