भाजपा के झांसे में नहीं आयेगी बिहार की जनता : मीसा भारती

Updated at : 20 Oct 2015 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के झांसे में नहीं आयेगी बिहार की जनता : मीसा भारती

घोड़ासहन (मोतिहारी) : शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, उसके झांसे में आना नहीं है. उक्त बातें राजद नेत्री मीसा भारती ने कहीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि प्रधानमंत्री कम प्रचार मंत्री ज्यादा हैं. भाजपा ने लोस चुनाव में जनता को झांसे में ले ली, लेकिन इस बार के चुनाव में […]

विज्ञापन

घोड़ासहन (मोतिहारी) : शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, उसके झांसे में आना नहीं है. उक्त बातें राजद नेत्री मीसा भारती ने कहीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि प्रधानमंत्री कम प्रचार मंत्री ज्यादा हैं. भाजपा ने लोस चुनाव में जनता को झांसे में ले ली, लेकिन इस बार के चुनाव में जनता उनके झांसे में नहीं आनेवाली है. मोतिहारी में भाजपा समाज को बांट कर वोट लेने की राजनीति करती है. आरएसएस की मुखौटा वाली भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है. उक्त बातें राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने कही. एनडीए का नारा विनाश है, तो महागंठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है.

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क का विकास सूबे मेंे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है, महागंठबंधन की सरकार में विकास को आगे बढाना है. उन्होंने मोदी सरकार पर टिप्पणी करते कहा कि भाजपा ने नौजवानों को ठगने का काम किया है. आज देश में महंगाई चरम पर है. 60 रुपये की दाल 200 में बिक रही है. मोदी सरकार के मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन