तीन मोबाइल, पाकस्तिानी करेंसी बरामद

Updated at : 15 Oct 2015 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
तीन मोबाइल, पाकस्तिानी करेंसी बरामद

मोतिहारी : नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ करते गिरफ्तार तीन संदिग्ध लोगों के पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन की पड़ताल शुरू कर दी गयी है. प्रारंभिक जांच में तीनों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आयी हैं. उनके पास से पाकिस्तानी, नेपाली व इंडियन करेंसी के साथ तीन मोबाइल व कुछ कागजात भी बरामद किये गये हैं. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ करते गिरफ्तार तीन संदिग्ध लोगों के पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन की पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

प्रारंभिक जांच में तीनों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आयी हैं. उनके पास से पाकिस्तानी, नेपाली व इंडियन करेंसी के साथ तीन मोबाइल व कुछ कागजात भी बरामद किये गये हैं. मोबाइल में वाट्सएप मैसेज व चैटिंग की जांच की जा रही है.

गिरफ्तार संदिग्धों में पाकिस्तान अधिकृत मुजफ्फराबाद हाथियावाल का रहनेवाला पीरजदा जहांगीर व उसकी बेगम वसाम हमीद के साथ मुजफ्फरपुर के कथैया गोपीनाथपुर का मोहम्मद जसीम है.

एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि पाकिस्तानी दंपती के पास न तो पासपोर्ट है, न ही वीजा व एयर टिकट. दोनों पाकिस्तानी होने के तमाम साक्ष्यों को नष्ट कर जसीम के सहयोग से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.

संदिग्ध पाकिस्तानी दंपती इस्लामाबाद से थार्इलैंड होकर 15 दिन पहले काठमांडू पहुंचे थे. तीनों संदिग्धों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

जमीन संबंधी विवाद में किशोर की गोली मार कर हत्या करगहर (रोहतास). सीढ़ी ओपी के पथलपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर जमीन संबंधी विवाद में सुरेश के 12 साल के बेटे पप्पू कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी व लाठी-डंडे से मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया गया. सदर डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मृतक व गोली मारनेवाले का घर आमने-सामने है.

दोनों पक्षों के घर के बीच में बिहार सरकार की जमीन है. इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए दोनों पक्षाें में विवाद चल रहा था. धीरज अपहरण कांड का मुख्य आरोपित शेखपुरा से धराया काशीचक (नवादा).

स्थानीय बाजार के चाय दुकानदार दिनेश प्रसाद के नौ वर्षीय बेटे धीरज के अपहरण मामले में मुख्य आरोपित नंदन कुमार को पुलिस ने बुधवार की देर शाम शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया. अपहृत बालक की 13 सितंबर को हत्या कर दिये जाने की बात आरोपित नंदन कुमार ने स्वीकार की है. नंदन ने स्वीकार किया कि हत्या कर शव को हाथीदह स्थित राजेंद्र पुल से गंगा नदी में फेंक दिया गया है.

अपराधियों ने पेंटर को मारी गोली, मौत बनमा इटहरी (भागलपुर). सोनवर्षा-बनमा मुख्य मार्ग बादशाहनगर पुल के निकट गुरुवार की अहले सुबह बैजनाथ साह उर्फ विजय साह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, पूर्व से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. बैजनाथ साह पेंटर का काम करता था. गुरुवार की सुबह वह साइकिल से मजदूरी करने बाजार जा रहा था. लेकिन घात लगाये अपराधियों ने पीछे से दो गोलियां मार दी. वीसी पर छात्रों ने फेंकी कालिख छपरा (सारण). जेपी विवि के कुलपति प्रो द्विजेंद्र गुप्ता के शरीर पर छात्रों ने कालिख (जला हुआ मोबिल) फेंक दी.

पहले छात्रों ने उनके चेहरे पर कालिख पोतने का प्रयास किया, लेकिन इसमें विफल रहने पर कालिख उनके ऊपर फेंक दिया. घटना गुरुवार की है. कुलपति प्रो गुप्ता जगदम कॉलेज में छात्रों को पढ़ाने के लिए पहुंचे थे, तभी यह घटना हुई. छात्रों द्वारा कालिख फेंके जाने के कारण कुलपति बिना क्लास लिए वापस लौट गये.

घटना की सूचना पाकर मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और इस मामले में एक सुरक्षाकर्मी तथा दो छात्रों को हिरासत में ले लिया. प्राचार्य ने दर्ज करायी प्राथमिकी : जगदम कॉलेज के प्राचार्य डॉ केके बैठा ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और आरोप लगाया है कि कुलपति प्रो गुप्ता जब विशेष क्लास में छात्रों को पढ़ाने के लिए कक्षा में जा रहे थे, तभी उनके ऊपर कालिख फेंका गया तथा दुर्व्यवहार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन