सरकार बनी तो लड़कों को मोबाइल व लैपटॉप : राधामोहन सिंह
Updated at : 14 Oct 2015 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

घोषणा : केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा गांधी मैदान में हुई भाजपा की नामांकन सभा, निशाने पर रहे लालू व नीतीश मोतिहारी (पू.च) : भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि यदि बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो 50 हजार बच्चों को लैपटाप दी जाएगी.पांच हजार बेटियों […]
विज्ञापन
घोषणा : केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा
गांधी मैदान में हुई भाजपा की नामांकन सभा, निशाने पर रहे लालू व नीतीश
मोतिहारी (पू.च) : भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि यदि बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो 50 हजार बच्चों को लैपटाप दी जाएगी.पांच हजार बेटियों की भी सरकार स्कूटी देगी ताकि शिक्षा का एक बेहतर माहौल बन सके और पढाई के प्रति छात्र-छात्राओं में उत्साह बढेगा.केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.उन्होने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा.कहा कि गाय पर राजनीति करने वाले लालू को जनता सबक सिखायेगी.
मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सीपी ठाकुर ने बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी.उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश व लालू की जान चुकी है और उनके बहकावे में नही आने वाली है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में आस्था रखती है.
समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी ने की, जबकि संचालन डॉ लालबाबु प्रसाद ने किया. मौके पर बेतिया के सांसद संजय जायसवाल,मोतिहारी विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार,सुगौली के रामचन्द्र सहनी,नरकटिया के रालोसपा प्रत्याशी संत सिंह कुशवाहा,लोजपा नेता सलाउद्गीन खा,भाजपा नेता चन्द्रकिशोर मिश्र समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




