चार लाख का सामान चोरी
Updated at : 07 Oct 2015 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने शशिभूषण प्रसाद यादव के मकान का ताला तोड नकद सहित करीब चार लाख का आभूषण चुरा लिया. गृहस्वामी परिवार के साथ अपने पैतृक गांव दरपा गये थे. मंगलवार की सुबह गांव से वापस लौट तो घर के मेन गेट से लेकर सभी कमरे […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने शशिभूषण प्रसाद यादव के मकान का ताला तोड नकद सहित करीब चार लाख का आभूषण चुरा लिया.
गृहस्वामी परिवार के साथ अपने पैतृक गांव दरपा गये थे. मंगलवार की सुबह गांव से वापस लौट तो घर के मेन गेट से लेकर सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था.
उनके घर से 25 हजार नकद, तीन लाख का आभूषण सहित करीब चार लाख की संपति गायब थी.गृहस्वामी ने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की.
घटना स्थल से मिले सुराग के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार चोरों में मुफस्सिल थाना के सुरहा गांव का राजन कुमार, शहर के महमूद नगर का सलीराज अंसारी व सोहैल अंसारी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों चोरों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.
बताया है कि घटना में उनके साथ सुगीया व विवेक कुमार भी शामिल था. दोनों चोरी का समान लेकर फरार है.
नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी व समान की बरामदगी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में नाका दो के प्रभारी सज्जाद गद्दी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




