बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, नाव ही सहारा

Updated at : 25 Aug 2015 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, नाव ही सहारा

मोतिहारी : सुखाड़ के बाद पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ का पानी काफी तेजी से फैल रहा है़ बंजरिया व सुगौली में बूढी गंडक नदी का पानी उफान पर है और जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है़ खेतों में लगी फसलें डूबने के कगार पर पहुंचने लगी है और लोगों […]

विज्ञापन
मोतिहारी : सुखाड़ के बाद पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ का पानी काफी तेजी से फैल रहा है़ बंजरिया व सुगौली में बूढी गंडक नदी का पानी उफान पर है और जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है़
खेतों में लगी फसलें डूबने के कगार पर पहुंचने लगी है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं हांलाकि जिला प्रशासन द्वारा नाव परिचालन शुरू करा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है़
बंजरिया प्रखंड के सात पंचायतों,जनेरवा,पंचरूखा पूर्वी, पंचरूखा मध्य, रोहिनिया, फुलवार उतरी, फुलवार दक्षिणी पचांयतों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है़ यहां की सड़कों पर पानी का दबाव काफी अधिक है और करीब छह फिट पानी बह रहा है़
ऐसी स्थिति में लोगों के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है़ फुलवार को तिलावे नदी का बांध टूट जाने व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्घि होने से ऐसी स्थिति बनी है़ इसी बीच सदर के अनुमंडल पदाधिकारी रजनीश लाल ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और हर तरह के एहतियाती कदम उठा लिये गये हैं
पशुओं के लिए नही मिल रहा चारा: बाढ़ का असर पशुओं व मवेशियों पर भी दिख रहा है़बाढ़ के कारण चारा मिलना मुश्किल हो गया है और पशु पालक चारा के लिए खासा परेशान होने लगे हैं बंजरिया के जिला पार्षद सगीरा खातून व समाजसेवी ओजैर अंजुम ने प्रभात खबर को बताया कि बाढ़ के कारण चारा की किल्लत होने लगी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन