वास्तु बिहार के प्रोजेक्ट मैनेजर को जान से मारने की धमकी
Updated at : 21 Aug 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : वास्तु बिहार के प्रोजेक्ट मैनेजर मिहिर कुमार झा को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर जान मारने की धमकी दी है़ अपराधियों ने फोन करते ही कुंआरी देवी चौक व बैरिया मंदिर के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का कार्य बंद करने को कहा़ उनके द्वारा इनकार करने पर जान मारने की धमकी दी़ घटना के […]
विज्ञापन
मोतिहारी : वास्तु बिहार के प्रोजेक्ट मैनेजर मिहिर कुमार झा को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर जान मारने की धमकी दी है़ अपराधियों ने फोन करते ही कुंआरी देवी चौक व बैरिया मंदिर के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का कार्य बंद करने को कहा़
उनके द्वारा इनकार करने पर जान मारने की धमकी दी़ घटना के बाद श्री झा सहित प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम कर्मचारी दहशत में है़
इस संबंध में श्री झा ने नगर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा व धमकी देने वाले अपराधियों के विरुद्घ कार्रवाई की गुहार लगायी है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गयी है, उसकी पड़ताल की जा रही है़
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को श्री झा राजा बाजार स्थित अपने कार्यालय में बैठे थ़े इस दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया़ उनके लारा कॉल रिसिव करते हुए फोर करने वाले व्यक्ति ने कहा कि कुंआरी देवी व बैरिया मंदिर का प्रोजेक्ट बंद कर लो, वरना तुम्हारी हत्या कर दी जायेगी़ श्री झा मधुबनी जिला के रहने वाले है़
धमकी के बाद प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी डर गये है़ इंस्पेक्टर ने बताया घटना के पीछे कारोबार का विवाद लग रहा है़ पड़ताल कर धमकी देने वाले पर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




