बाइक चोरी में दो छात्र धराये

शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला से बाइक चोरी कर भाग रहे दो बदमाश पकड़े गये हैं. मुहल्ले वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया़ गिरफ्तार बाइक चोर कोल्हुअरवा मोहल्ले का तेजस्वी मिश्र व छौड़ादानो के बंजारी गांव का मनु कुमार है़ तेजस्वी संत जेवियर्स स्कूल का छात्र है़ वहीं मनु एसएनएस कॉलेज में […]
शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला से बाइक चोरी कर भाग रहे दो बदमाश पकड़े गये हैं. मुहल्ले वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया़ गिरफ्तार बाइक चोर कोल्हुअरवा मोहल्ले का तेजस्वी मिश्र व छौड़ादानो के बंजारी गांव का मनु कुमार है़ तेजस्वी संत जेवियर्स स्कूल का छात्र है़
वहीं मनु एसएनएस कॉलेज में पढ़ता है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बाइक ऑनर बंजरिया के सिसवा के विनोद कुमार गुप्ता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों बदमाषों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़
श्री साह ने पुलिस को बताया है कि कोल्हुअरवा मोहल्ले के जितेंद्र साह के घर बाइक संख्या बीआर05एल/3103 से गया था़ बाइक दरवाजे पर लगा ढलाई का काम देखने छत पर गया़ इस दौरान तीन बदमाश बाइक स्टार्ट कर भागने लग़े शोर मचाने पर मुहल्ले वालों ने बाइक के साथ दो बदमाश को पकड लिया, जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा़ गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने फरार अपने साथी का नाम मुकेश कुमार बताया है, जो कोल्हुअरवा मुहल्ला का है़ नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकेश की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




