अंधेरे में 1.39 लाख लोग

Updated at : 12 Aug 2015 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
अंधेरे में 1.39 लाख लोग

बेतिया. उमस भरी गरमी में बेतहाशा कटौती से शहर की 1.39 लाख आबादी त्रहि-त्रहि कर रही है. घरों में बिजली-पानी को लेकर दिक्कत शुरू हो गयी है. दो दिन से शहरवासी दिन में आराम और रात में चैत की नींद लेने को तरस रहे हैं. व्यापार, दुकान, अस्पताल सभी प्रभावित हो गया है. बिजली कटौती […]

विज्ञापन

बेतिया. उमस भरी गरमी में बेतहाशा कटौती से शहर की 1.39 लाख आबादी त्रहि-त्रहि कर रही है.

घरों में बिजली-पानी को लेकर दिक्कत शुरू हो गयी है. दो दिन से शहरवासी दिन में आराम और रात में चैत की नींद लेने को तरस रहे हैं.
व्यापार, दुकान, अस्पताल सभी प्रभावित हो गया है. बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोग कराह उठे हैं. हर कोई बिजली विभाग को कोसता नजर आ रहा है. बिजली कटौती का यह सिलसिला रविवार से शुरू हुआ. मरम्मत के नाम पर 11 से 5 बजे तक कटौती की बात बतायी गयी, लेकिन रात के 11 बजे तक बिजली गुल रही है. फिर सोमवार की दिन में टुकड़े-टुकड़े में कटौती कर कुल सात घंटे बिजली नहीं दी गयी. रात में भी बिजली 11.30 बजे मिली और सुबह ही गुल हो गयी. दिन में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही. उधर, लोग विभाग को कोसते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन