कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी की खंगाली जा रही कुंडली

Updated at : 08 Jul 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी की खंगाली जा रही कुंडली

मोतिहारी : पूर्वाचल एक्सप्रेस की एसी बोगी से स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी को अगवा कर लूटी गयी बरामद विदेशी गोल्ड की जांच तेज हो गयी है. सीमा शुल्क विभाग ने मामले में तस्करी से जुड़े बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि मामले से जुड़े छानबीन के लिए कस्टम ने कोलकाता […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वाचल एक्सप्रेस की एसी बोगी से स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी को अगवा कर लूटी गयी बरामद विदेशी गोल्ड की जांच तेज हो गयी है. सीमा शुल्क विभाग ने मामले में तस्करी से जुड़े बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि मामले से जुड़े छानबीन के लिए कस्टम ने कोलकाता कस्टम कार्यालय से संपर्क साधा है.
जहां कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी सत्यव्रत घोष से कस्टम की टीम पूछताछ करेगी. इसको लेकर कोलकाता कस्टम कार्यालय को कोलकाता के बिरॉल स्ट्रीट स्थित न्यू जीके ज्वेलरी प्रतिष्ठान का पता उपलब्ध कराते हुए जांच करने को कहा गया है.
बताया जाता है कि इसके पूर्व में भी कस्टम के एक अधिकारी ने कोलकाता पहुंच कर प्रतिष्ठान का पता सत्यापन किया था. इस दौरान कस्टम अधिकारी अपने को स्वर्ण व्यवसायी बता प्रतिष्ठान में दाखिल हुआ, जहां कर्मियों से व्यवसाय के सिलसिला में बातचीत करते हुए तहकीकात की.
इसी बीच कस्टम टीम स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी बापी मंडल के हावड़ा स्थित उलबेरिया थाना के तुलसी बेरिया पहुंच पता का भी सत्यापन कर चुकी है. जानकार बताते हैं कि तस्करी से जुड़े इस मामले की जांच कर रही कस्टम टीम अनुसंधान में काफी आगे निकल चुकी है. घटना के बाद मामले की गोपनीय छानबीन में जुटी स्थानीय कस्टम को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं.
इसके आधार पर मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है. सहायक कस्टम आयुक्त महीपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इसको लेकर कोलकाता कस्टम कार्यालय से संपर्क साधा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन