भारत-नेपाल सीमा पर रखी जायेगी विशेष चौकसी

Updated at : 06 Jul 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर रखी जायेगी विशेष चौकसी

रक्सौल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शनिवार की शाम अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षों की मासिक अपराध गोष्ठी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी विधान पार्षद चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान डीएसपी श्री पांडेय ने कहा […]

विज्ञापन
रक्सौल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शनिवार की शाम अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षों की मासिक अपराध गोष्ठी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में आगामी विधान पार्षद चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान डीएसपी श्री पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान सीमा पार से असामाजिक तत्वों का प्रवेश न हो, इसके लिए सीमाई इलाके में विशेष चौकसी बरतनी है.
साथ ही चुनाव को लेकर सघन गश्ती व वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को देखते हुए थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर विधि व्यवस्था को बनाये रखने का निर्देश दिया गया. वहीं पूर्व से लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के साथ-साथ फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अमितेश कुमार, भवनाथ कुमार, अरुण कुमार, सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन