शहर में बिजली आपूर्ति पर बढ़ा लोड
Updated at : 01 Jul 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

नौ में सात बिजली उपकेंद्र का कार्य नहीं हो सका शुरू मोतिहारी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति और बीआरजीएफ फेज-2 योजना के तहत पूर्वी चंपारण में नौ बिजली उपकेंद्र स्वीकृत हुए हैं. इसमें मात्र पकड़ीदयाल और बनकटवा उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो पाया है़ शेष स्वीकृत उपकेंद्रों का निर्माण प्रक्रिया में है. जुलाई तक […]
विज्ञापन
नौ में सात बिजली उपकेंद्र का कार्य नहीं हो सका शुरू
मोतिहारी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति और बीआरजीएफ फेज-2 योजना के तहत पूर्वी चंपारण में नौ बिजली उपकेंद्र स्वीकृत हुए हैं. इसमें मात्र पकड़ीदयाल और बनकटवा उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो पाया है़
शेष स्वीकृत उपकेंद्रों का निर्माण प्रक्रिया में है. जुलाई तक निर्माण शुरू हो जाने की संभावना विभागीय स्तर पर व्यक्त की गयी है़ पूर्व से जिले में 19 बिजली उपकेंद्र है़ कोटवा उपकेंद्र से अब एक दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति आरंभ हो गयी है़ शहर के बेलबनवा स्थित बिजली उपकेंद्र अपने निर्धारित समय 30 जून तक भी पूरा नहीं हो पाया है. इस कारण शहरी बिजली आपूर्ति में अधिक लोड के कारण शट डाउन व ब्रेक डाउन की समस्या बनी हुई है़
स्वीकृत विद्युत उपकेंद्र
पकड़ीदयाल, बनकटवा, फेनहारा, तेतरिया, संग्रामपुर और छौड़ादानो में उपकेंद्र स्वीकृत हैं. पकड़ीदयाल व बनक टवा में कार्य शुरू है व फेनहारा का कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जायेगा़ वहीं बीआरजीएफ फेज-2 के तहत पिपराकोठी, रामगढ़वा व तुरकौलिया में भी विद्युत उपकेंद्र बनना है. पिपराकोठी का कार्य जुलाई माह में शुरू हो जायेगा़ वहीं शेष उपकेंद्रों का कार्य प्रोसेस में है़
बदलने हैं 295 ट्रांसफॉर्मर
राज्य योजना के तहत 16, 25 व 40 केवीए के 295 ट्रांसफ ॉर्मर जिले में 30 जून तक बदलने थे, जिसका कार्य इएमसी कंपनी को दिया गया था. 30 जून तक 285 ट्रांसफॉर्मर ही बदलेगये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




