मोतिहारी शहर को मिल सकता है अमृत सिटी का दरजा

Updated at : 30 Jun 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी शहर को मिल सकता है अमृत सिटी का दरजा

मोतिहारी : स्मार्ट सिटी चयन में मोतिहारी का कम आबादी होना बाधक बना, लेकिन अब अमृत स्मार्ट सिटी (अटल नवीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन) में देश के चयनित 500 शहरों में मोतिहारी भी शामिल हो सकता है़ स्मार्ट सिटी के लिए शहर की आबादी पांच लाख होनी चाहिए, जो मोतिहारी शहर के आस-पास के गांवों […]

विज्ञापन
मोतिहारी : स्मार्ट सिटी चयन में मोतिहारी का कम आबादी होना बाधक बना, लेकिन अब अमृत स्मार्ट सिटी (अटल नवीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन) में देश के चयनित 500 शहरों में मोतिहारी भी शामिल हो सकता है़ स्मार्ट सिटी के लिए शहर की आबादी पांच लाख होनी चाहिए,
जो मोतिहारी शहर के आस-पास के गांवों को जोड़ने पर पूरा नहीं हो पा रहा है, जबकि अमृत स्मार्ट सिटी के लिए आबादी एक से डेढ़ लाख होनी चाहिए़ अमृत स्मार्ट सिटी के तहत शहरों में परिवारों को बुनियादी सेवाएं (अर्थात जलापूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) मुहैया कराने और सुख-सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से संरचना का सृजन करना है, जिससे गरीबों और वंचितों आदि के जीवन स्तर में सुधार होगा़
मेयर व सभापतियों ने बैठक में लिया भाग
नयी दिल्ली विज्ञान भवन में स्मार्ट सिटी मिशन व पीएम आवास योजना पर 25 व 26 जून को बैठक हुई़ बैठक में मोतिहारी नगर परिषद के सभापति प्रकाश अस्थाना के अलावे मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा, छपरा, कटिहार, सासाराम, बेतिया, सीतामढ़ी सहित बिहार के विभिन्न शहरों से 22 (सभापति, मेयर आदि) प्रतिनिधियों ने भाग लिया था़
ऐसे में अब बिहार के 22 शहरों को अमृत योजना में शामिल होने की संभावना प्रबल हो गयी है़ बशर्ते यह कि शहर नये मानक को पूरा करें़ नप सभापति श्री अस्थाना ने बताया कि मानक पूरा करनेवाले शहरों की सूची राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजी जायेगी़
मुद्दे को ‘प्रभात खबर’ ने दी थी प्राथमिकता
‘मेरा शहर मोतिहारी स्मार्ट सिटी क्यों नहीं’ शीर्षक से प्रभात खबर दैनिक ने 19 जून के अंक में पृष्ठ तीन पर प्रबुद्धजनों की राय प्रकाशित की थी़ स्मार्ट सिटी को ले सभापति द्वारा पत्र भी लिखा गया था़ सभापति ने बताया कि ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित खबर व मेरे द्वारा लिखे गये पत्र पर भी नयी दिल्ली विज्ञान भवन मे बैठक द्वारा मुद्दा उठाया गया़ उन्होंने ‘प्रभात खबर’ की जनसरोकार व सकारात्मक सोच वाली खबर की सराहना की है़
शहर अमृत स्मार्ट सिटी के अनुकूल
मोतिहारी नगर परिषद अमृत योजना के मानक पर खरा उतरता है़ अगर थोड़ी बहुत कुछ कमी है तो उसे शीघ्र दूर कर शहर को अमृत स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया जायेगा़ वैसे यह शहर अमृत स्मार्ट सिटी के मानक के अनुकूल है़
आबादी भी डेढ़ लाख के करीब है़ व्यवसायिक दृष्टि से बिहार के तीसरे नंबर पर पटना, मुजफ्फ रपुर के बाद है़ यह शहर ऐतिहासिक, भौगोलिक और प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण और पर्यटन की दृष्टि से भी उपयरुक्त है़
प्रकाश अस्थाना, सभापति, नगर परिषद मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन