30 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 19 Jun 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
30 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल : नेपाल से भारत की ओर चरस लेकर आ रहे तस्कर को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पर्सा जिला के जगरनाथपुर गांव के वार्ड नंबर 5 से पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह 30 किलो चरस के साथ जगरनाथपुर निवासी सोनू बाबू प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया है. पर्सा जिला के ग्रामीण रास्ते […]

विज्ञापन
रक्सौल : नेपाल से भारत की ओर चरस लेकर आ रहे तस्कर को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पर्सा जिला के जगरनाथपुर गांव के वार्ड नंबर 5 से पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह 30 किलो चरस के साथ जगरनाथपुर निवासी सोनू बाबू प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया है.
पर्सा जिला के ग्रामीण रास्ते से चरस लेकर बीआर00एम/0021 नंबर की बाइक से चरस लेकर जाने की सूचना के बाद पुलिस चौकी पांडेयपुरी की पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी की गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस कार्यालय पोखरिया के पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण गौतम ने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक पूछताछ के लिए जिला पुलिस कार्यालय की हिरासत में रखा गया है. जब्त चरस की अनुमानित कीमत 30 लाख है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन