घटिया निर्माण का किया विरोध

Updated at : 15 Jun 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
घटिया निर्माण का किया विरोध

अंधराठाढ़ी : जलसेन पंचायत में स्लुइस गेट निर्माण में धांधली का मामला तूल पकड़ने लगा है. प्राक्कलन के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से यहां के लोग चिंतित है. साथ ही स्थानीय लोगों ने इस निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने का एलान कर दिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया ईंट, सीमेंट, लोहा […]

विज्ञापन
अंधराठाढ़ी : जलसेन पंचायत में स्लुइस गेट निर्माण में धांधली का मामला तूल पकड़ने लगा है. प्राक्कलन के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से यहां के लोग चिंतित है. साथ ही स्थानीय लोगों ने इस निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने का एलान कर दिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया ईंट, सीमेंट, लोहा व गिट्टी के उपयोग किया जा रहा है.
स्थानीय निवासी तानेश्वर यादव, पलट कामत, दुर्गानंद झा दिगंबर सरहान, रमाकांत चौधरी मुकेश कामत इंद्र कुमार कामत, घुरन कामत, खरखन कामत ने आरोप लगाया कि तकरीबन सात करोड़ रुपये की योजना से बनने वाली स्लुइस गेट निर्माण को लेकर अब तक संवेदक की ओर से बोर्ड भी नहीं लगाया जा सका है. आपदा प्रबंधन विभाग से यह योजना स्वीकृत है.
इसके निर्माण होने से तीन प्रखंड के तकरीबन चालीस गांव की 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचित होगी. स्लुइस गेट निर्माण के संवेदक दीप शिखा कंस्ट्रक्शन मुजफ्फरपुर है. योजना अगस्त 2014 में प्रारंभ हुई और इसे पूरा करने का समय सीमा 15 महीना निर्धारित है. योजना प्रारंभ के 11 माह बाद भी निर्माण स्थल पर योजना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है.
विभागीय अभियंताओं की गैर मौजूदगी में स्लुइस गेट के बीयर की ढलाई की जा रही थी. सारा काम एक मुंशी के सहारे चल रहा है. मुंशी ने बताया कि गेट में मिट्टी, खुदाई, सीट पाइस, बेस ढलाई, टॉप ढलाई कर फ्रिक्सन ब्लॉक सीसी, ब्लॉक दीवार व बीयर निर्माण की योजना चल रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी : लघु सिंचाई के कनीय अभियंता चंद्र शेखर वर्मा ने बताया कि स्लुइस गेट निर्माण में गुणवत्ता का पूर्णतया ख्याल रखा गया है. सीमेंट, बालू लोहा आदि अच्छी क्वालिटी का उपयोग किया गया हैं. घटिया ईंट से निर्माण के मुद्दे पर कहा कि विगत तीन दिन पूर्व ईंट भट्ठा की ओर से निम्न क्वालिटी का ईंट भेजा गया था. जो तुरंत वापस किया गया. जबकि कार्यपालक अभियंता अनिरूद्ध प्रसाद ने लोगों की ओर से लगाये गये आरोप को निराधार बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन