झुलस रहे बिचड़ों को झमाझम बारिश से मिला जीवन

Updated at : 15 Jun 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
झुलस रहे बिचड़ों को झमाझम बारिश से मिला जीवन

मोतिहारी : बदलते मौसम का मिजाज मॉनसून के दस्तक का संकेत दे रहा है. शनिवार की रात मौसम ने करवट लिया तो लोगों को गरमी से राहत मिली. झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. मौसम के बदले रंग का नजारा रविवार की सुबह नजर आया. दिन निकलने के साथ ही मौसम सुहावना […]

विज्ञापन
मोतिहारी : बदलते मौसम का मिजाज मॉनसून के दस्तक का संकेत दे रहा है. शनिवार की रात मौसम ने करवट लिया तो लोगों को गरमी से राहत मिली. झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे.
मौसम के बदले रंग का नजारा रविवार की सुबह नजर आया. दिन निकलने के साथ ही मौसम सुहावना रहा, सुबह से ही चहल-पहल देखी गयी, दोपहर में सूनी रहने वाली सड़कों पर भी वाहन दौड़ते रहे. पूरा दिन सुहावना मौसम रहा. धूप खिली तो जरू र, पर हवा ने ठंडक का अहसास कराया. हालांकि बारिश शहर के निचले इलाकों के वासियों के लिए समस्या बन गयी है. नाला जाम रहने के कारण नप क्षेत्र के कई वार्ड में जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
खरीफ खेती को लाभ
मौसम के बदले मिजाज से खरीफ खेती को लाभ हुआ है. जल रही बिचड़ा के लिए अमृत वर्षा है. इससे धान के बिचड़ा को काफी फायदा हुआ है. वहीं किसानों को बिचड़ा की सिंचाई में आर्थिक सहयोग मिला है. कृषि परामर्शी डॉ मुकेश कुमार ने किसानों को बिचड़ा तैयार होने पर मॉनसून आते ही खेतों में लगा देने की नसीहत दी है.
चालू सप्ताह में शुक्रवार तक मॉनसून दस्तक देगा.मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिनों में मौसम का रुख बदलने व यहां भी मॉनसून आने की उम्मीद जतायी है. जानकारी के मुताबिक सोम से गुरुवार तक वातावरण में बादल घिरे रहने व बारिश की संभावना है. हवा में आद्रता अधिक होगी और मौसम सुहावना रहेगा. बंजरिया. प्रखंड क्षेत्र में 56 मिलिलीटर बारिश हुई है़ किसान बिचड़ा गिराने की तैयारी मे जुट गये है़
प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्रनाथ ठाकुर ने बताया कि किसान अब बिचड़ा गिरा सकते है़ वहीं अनुदानित बीज मंगलवार से प्रखंड के दुकानों में मिलने लगेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन