गुदरी के लाल का कमाल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांचवां स्थान

Updated at : 15 Jun 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
गुदरी के लाल का कमाल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांचवां स्थान

अरेराज : एक बार फिर गुदरी के लाल ने कमाल कर दिया. हरसिद्धि थाना के जागापाकड़ के साधारण किसान कृष्णा सिंह के पुत्र सोनू सिंह ने आइबीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप के डिस्कस थ्रो में पांचवां स्थान प्राप्त किया है़ यह चैंपियनशिप 10 से 17 मई को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हुई थी. उनकी सफलता […]

विज्ञापन
अरेराज : एक बार फिर गुदरी के लाल ने कमाल कर दिया. हरसिद्धि थाना के जागापाकड़ के साधारण किसान कृष्णा सिंह के पुत्र सोनू सिंह ने आइबीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप के डिस्कस थ्रो में पांचवां स्थान प्राप्त किया है़ यह चैंपियनशिप 10 से 17 मई को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हुई थी.
उनकी सफलता से चंपारण को एक बार फिर गौरवान्वित होने का अवसर मिला है. गौर करने वाली बात यह है कि सोनू देख नहीं सकते. जन्म से ही वह एक आंख से अंधे थे. 10 वर्ष की आयु में दूसरी आंख की भी रोशनी चली गयी. लेकिन जिंदगी से निराश होने के बजाय उन्होंने जीवन में कुछ करने की ठानी.
मामा बने मार्गदर्शक
उनके हौसले को देख मामा मंगलापुर गांव के ईश्वर पांडेय ने उन्हें ब्रेन लिपि की ट्रेनिंग दिलानी शुरू की. प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली विवि के सत्यव्रती महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. फिर दिल्ली विवि के ही रामजस कॉलेज से एमए किया. सोनू की खेल में दिवानगी थी़ समय के साथ उनकी दिवानगी और बढ़ती गयी.
अजिर्त की सफलता
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्होंने पदार्पण किया. उसी दौरान वर्ष 2010 में पंचकूला, हरियाणा में आयोजित इंडियन ब्लाइंड स्पोर्टस एसोसिएशन (आइबीएसए) के नेशनल चैंपियनशिप में शॉर्टपुट में कांस्य पदक जीता. वर्ष 2011 में बेंगलुरु में हुए पैरा नेशनल चैंपियनशिप के शॉर्टपुट में रजत पदक जीता. वर्ष 2014 में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडिय में आयोजित आइबीएसए नेशनल चैंपियनशिप के शॉर्टपुट में रजत पदक जीता. जबकि डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया़ उसी दौरान उनका सेलेक्शन भारतीय टीम में हुआ और अब वर्ष 2015 में साउथ कोरिया में आयोजित आइबीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप के डिस्कस थ्रो में पांचवा स्थान व शॉर्टपुट में छठा स्थान प्राप्त किया है़
नहीं मिला सहयोग
सोनू सिंह कहते हैं कि आंख की इलाज व पढ़ाई की मदद के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक गुहार लगायी, लेकिन सरकार द्वारा कोई भी लाभ नहीं मिल सका़ डॉ सीपी ठाकुर के योगदान से दिल्ली के एम्स में इलाज हुआ, उसके बाद से मामा द्वारा पढ़ाई से लेकर मंजिल तक पहुंचाने का श्रेय रहा है़
अनुमंडल में हो स्टेडियम
सोनू सिंह ने बताया कि सरकार को प्रत्येक अनुमंडल में स्टेडियम का निर्माण करें, ताकि राज्य के बच्चे प्रैक्टिस कर राज्य ही नहीं देश का नाम रौशन कर सके. साथ ही सरकार को उन जैसे नि:शक्त खिलाड़ियों को मदद कर हौसला बुलंद करना चाहिए.
पैराओलंपिक है लक्ष्य
सोनू ने बताया कि कड़ी मेहनत कर प्रैक्टिस करूंगा ताकि पैरा ओलंपिक में सफलता अजिर्त कर देश का नाम रौशन कर सकूं. इसके लिए मुङो जितना भी कठिन परिश्रम करना होगा, उसके लिए तैयारी शुरू कर दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन