ढाका में ठोकर से घायल वृद्ध की मौत

Updated at : 05 Jun 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
ढाका में ठोकर से घायल वृद्ध की मौत

मोतिहारी. ढाका के बरसहिया स्टेट बैंक के पास पिकअप भान की ठोकर से घायल 60 वर्षीय रामाधार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी़ उनका इलाज रहमानिया नर्सिग होम में चल रहा था़ छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया है़ घटना के संबंध में बताया […]

विज्ञापन
मोतिहारी. ढाका के बरसहिया स्टेट बैंक के पास पिकअप भान की ठोकर से घायल 60 वर्षीय रामाधार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी़ उनका इलाज रहमानिया नर्सिग होम में चल रहा था़ छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया है़
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ढाका विक्रमपुर गांव के रामाधार सिंह बुधवार को बैंक से पैसा निकालने गये थ़े बैंक से निकल सड़क पार कर रहे थे कि लापरवाह पिकअप वैन के चालक ने उन्हें ठोकर मार दी़ घायल को रहमानिया नर्सिग होम में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी़
घायल बराती की मौत
मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बतरौलिया चौक के पास ट्रक व बराती जीप के टक्कर में घायल सिसहनी के हरिशंकर पासवान की मौत हो गयी़ उसका इलाज पटना में चल रहा था़ वहीं घायल अन्य 10 लोगों में पांच की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है़ हरिशंकन की मौत के बाद दुर्घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गयी़ दो लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी थी़ हरिशंकर की मौत की पुष्टि उसके परिजन महेंद्र राम ने की है़
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
मोतिहारी : कोटवा के बंगरा चौक पर लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया़ इस घटना में बाइक सवार विजय कुमार सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी़ मृतक मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना अंतर्गत कोदरकटवा गांव का रहने वाला बताया जाता है़ थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया़ ट्रक को जब्त कर लिया गया है़ वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन