गैस टैंकर चालकों ने की हड़ताल
Updated at : 05 Jun 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

नेपाल पुलिस की सख्ती : चालक ने बचायी जान, फिर भी भेज दिया जेल रक्सौल : ठोकर मारने का गलत आरोप लगाकर जेल भेजे गये भारतीय चालक के समर्थन में गैस टैंकर चालकों की हड़ताल जारी है. हड़ताली चालक गिरफ्तार चालक की सकुशल रिहाई व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की […]
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की सख्ती : चालक ने बचायी जान, फिर भी भेज दिया जेल
रक्सौल : ठोकर मारने का गलत आरोप लगाकर जेल भेजे गये भारतीय चालक के समर्थन में गैस टैंकर चालकों की हड़ताल जारी है. हड़ताली चालक गिरफ्तार चालक की सकुशल रिहाई व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की मांग कर रहे हैं.
शहर से सटे गम्हरीया चौक पर 140 से अधिक गैंस टैंकर चालक अपनी टैंकर को पिछले सात दिनों से रोक कर रखे हुए हैं और नेपाल में तब तक नहीं जाने की बात कर रहे हैं, जब तक कि गिरफ्तार चालक को रिहा नहीं कर दिया जाता है. ट्रक चालक राम बलि, सहबाज हुसैन, मो कलीम, शंभु यादव, मोती बाबू, रंजीत राम, मनोज कुमार दास, राजू थापा, शंकर साह आदि ने बताया कि हमलोग की हड़ताल मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी. नेपाल पुलिस अक्सर गलत आरोप में भारतीय चालकों को फंसा कर जेल भेज देते हैं. लाठी के बल पर बयान भी कबूल करा लिया जाता है.
पूरे मामले पर एक नजर
विगत 30 अप्रैल को नेपाल की श्री ग्यास कंपनी धादिंग से गैस अनलोड कर वापस लौट रहे टैंकर चालक बिहार के बेगुसराय के बड़ीहारा निवासी टैंकर चालक मनोज कुमार तांती को धादिंग पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले का झूठा आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया. टैंकर चालकों ने बताया कि वास्तविकता यह है कि टैंकर से हादसा नहीं हुआ था.दोनों बाइक सवार खुद ही शराब के नशे में गिर गये थे. इसमें से एक की मौत हो गयी थी.
बाद में चालक ने घायल को अस्पताल भी पहुंचाया. लेकिन पुलिस ने चालक को ही गिरफ्तार कर लिया. चालक के पक्ष में टैंकर में बैठे दो- तीन कर्मी व खुद घायल ने भी कहा कि ठोकर टैंकर से नहीं लगी है, इसके बाद भी चालक को गिरफ्तार कर, उसके साथ मारपीट कर बयान को कबूल करा लिया गया.
पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसके साथ बेरहमी से पेश आ रही है, जिसके बाद टैंकर चालकों ने गैस की सप्लाई रोक दी है.
फंसी हैं 140 गाड़ियां
पिछले सात दिनों से ग्यास की आपूर्ति बंद होने के बाद 140 गाड़ी रक्सौल व इसके आस-पास में फंसी हुई है. रक्सौल के अलावे सनौली व जोगबनी बॉर्डर से भी वाहन नहीं जा रहे हैं. इस कारण नेपाल में पिछले 7 दिनों से इन बॉर्डर से गाड़ी नहीं जा रही है.
नेपाली चालक भी शामिल
हड़ताल में भारतीय चालकों के साथ-साथ नेपाली चालक भी शामिल हैं. सभी एक स्वर में मनोज की रिहाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही इस प्रकार की घटना दोबारा न हो इसकी मांग कररहे हैं.
एनओसी कर रहा मध्यस्ता
चालकों की हड़ताल के कारण नेपाल में गैस की किल्लत को देखते हुए नेपाल ऑयल निगम मध्यस्ता के लिए आगे आया है. नेपाल ऑयल निगम के अमलेखगंज डीपो से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम तक ट्रक चालक रिहा हो जायेगा और उसके साथ अगर गलत हुआ है तो न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




