फिर बिना सूचना के पहुंची स्पेशल ट्रेन

रक्सौल : एक बार फिर बिना किसी पूर्व सूचना के रक्सौल पहुंची हावड़ा स्पेशल ट्रेन के अधिकांश बर्थ खाली गये. शनिवार की सुबह हावड़ा से रक्सौल आयी 03043 नंबर की स्पेशल गाड़ी में रक्सौल से कुल 1007 बर्थ खाली ही चली गयी. पिछले सप्ताह में भी इस तरह एक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से बिना किसी […]
रक्सौल : एक बार फिर बिना किसी पूर्व सूचना के रक्सौल पहुंची हावड़ा स्पेशल ट्रेन के अधिकांश बर्थ खाली गये. शनिवार की सुबह हावड़ा से रक्सौल आयी 03043 नंबर की स्पेशल गाड़ी में रक्सौल से कुल 1007 बर्थ खाली ही चली गयी. पिछले सप्ताह में भी इस तरह एक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से बिना किसी सूचना के रक्सौल आ गयी थी, उसके बाद वह ट्रेन रक्सौल से पूरी तरह खाली हावड़ा चली गयी.
स्पेशल ट्रेन में 13 स्लिपर कोच सहित दो एसी थ्रि टियर व एक एसी 2 टियर का कोच लगा हुआ था. ऐसे में बिना पूर्व सूचना के आयी स्पेशल ट्रेन का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है.
पिछले सप्ताह भी जो ट्रेन आयी थी, उसमें हावड़ा से फूल बुकिंग थी और रक्सौल से बुकिंग खाली थी. इसी प्रकार हावड़ा जो स्पेशल ट्रेन आयी, उसमें सभी सीट की बुकिंग थी, जबकि जो ट्रेन रक्सौल से गयी, उसमें 1007 सीटे खाली ही रह गयी. आठ स्लिपर कोच ऐसे थे, जिनमें एक भी बुकिंग नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




