कुणाल से दो लाख में हुआ था सौदा
Updated at : 23 May 2015 10:53 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद से ही रवींद्र पर मंडरा रहा था खतरा मोतिहारी : कुअंरपुर पंचायत की राजनीतिक में दबदबा जमाने के लिए मुखिया पति रवींद्र ठाकुर को मौत के घाट उतारा गया़ पिछले चुनाव में रवींद्र ठाकुर की पत्नी से 23 वोट से हारने के बाद राधा सिंह बौखला गय़े हालांकि उन्होंने समय के […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद से ही रवींद्र पर मंडरा रहा था खतरा
मोतिहारी : कुअंरपुर पंचायत की राजनीतिक में दबदबा जमाने के लिए मुखिया पति रवींद्र ठाकुर को मौत के घाट उतारा गया़ पिछले चुनाव में रवींद्र ठाकुर की पत्नी से 23 वोट से हारने के बाद राधा सिंह बौखला गय़े हालांकि उन्होंने समय के साथ समझौता कर लिया, लेकिन उनका पुत्र सुमन सिंह अंदर ही अंदर बदले की आग में जलने लगा़ उसने कुणाल से संपर्क किया़ कहा कि इस बार चुनाव हमको लड़ना है़ चुनाव जीतने के लिए रवींद्र को रास्ते से हटाना होगा़
सुमन के साथ उपमुखिया का पुत्र सोनू भी रवींद्र ठाकुर के खून का प्यास था़ दोनों ने मिल कर हत्या के लिए कुणाल को एक-एक लाख सुपारी का लालच दिया़ घटना से दो महीना पहले सुमन ने हथियार खरीदने, खाने-पीने व मौजमस्ती करने के लिए कुणाल को 10 हजार रुपये दिये. जबकि बाइक बनवाने के लिए सोनू ने 15 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिया़ पुलिस के सामने इस बात का खुलासा कुणाल ने किया है़
उसने बताया कि घटना के बाद सुमन ने कहा कि अभी माहौल गरम है़ तीन दिन बाद सराय में मिलना़ वहीं पर बाकी का पैसा मिल जायेगा, लेकिन पैसा लेकर दोनों सराय नहीं पहुंच़े एसपी सुनील कुमार ने बताया कि कुणाल के खुलासे के आधार पर मुखिया पति हत्या कांड मे सुमन, सोनू व पुष्कर को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया जायेगा़
एक मई से हो रही थी रेकी
एक मई की सुबह से ही सुमन व सोनू मुखिया पति रवींद्र ठाकुर की दिनचर्या को वाच कर रहे थ़े प्लान था कि चिमनी के पास हत्या करनी है़ वहां झोंपड़ी में सुमन सिंह पहले से छुपा हुआ था, जबकि सोनू हथियार लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था़ मुखिया पति जैसे ही चिमनी के पास पहुंचे, गोली मार उनकी हत्या कर दी गयी़ घटना के बाद सुमन व सोनी एक बाइक से, जबकि कुणाल व पुष्कर दूसरी बाइक से फरार हो गय़े
कुणाल ने रोकी थी बाइक
मुखिया पति रवींद्र ठाकुर चिमनी के पास पहुंच़े वहा कुणाल ने उनकी बाइक रोकी़ कहा, इधर आइये, कुछ बात करनी है़ श्री ठाकुर बाइक से उतर कर उसके साथ आगे बढ़े, तब तक उनकी नजर सुमन सिंह पर पड़ी़ उन्हें अंदेशा हो गया कि कुछ गड़बड़ है़
वह भागने के लिए बाइक की तरफ लपके, इससे पहले सुमन ने झोंपड़ी से निकल पिस्टलसे सिर में गोली मार दी़ दूसरी गोली कुणाल ने सीने में उतार दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




