केंद्र ने सूबे को दी है कई बड़ी सौगात

Updated at : 20 May 2015 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने सूबे को दी है कई बड़ी सौगात

हरसिद्धि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों के साथ जो वादा किया उसे पूरा करके दिखा दिया है़ उन्होंने कदम बढ़ाया और बिहार को सौगात के रूप में जो दिया है, उसे गांव-जवार में पहुंचाना है़ ये बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने चंपारण कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित भाजपा कार्य […]

विज्ञापन
हरसिद्धि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों के साथ जो वादा किया उसे पूरा करके दिखा दिया है़ उन्होंने कदम बढ़ाया और बिहार को सौगात के रूप में जो दिया है, उसे गांव-जवार में पहुंचाना है़
ये बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने चंपारण कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित भाजपा कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार में एम्स जैसा संस्थान, चार हजार मेगावाट का अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट, आंध्रप्रदेश के समान बिहार को विशेष सहायता, बंद पड़े बरौनी खाद कारखानों को चालू करने का निर्णय, बरौनी रिफाइनरी तेल शोधक क्षमता का विस्तार, बिहार में गैस पाइप लाइन बिछवाने का निर्णय, पूसा कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालयच का दर्जा, मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्वीकृति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि बिहार को कई सौगात दिये है़
उन्होंने कहा कि एक वर्ष की सरकार की उपलब्धि को भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव घूम कर बतायेंग़े अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिशिरंजन दूबे ने की़ कार्यशाला को स्थानीय विधायक कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, केसरिया विधायक, सचिंद्र सिंह, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया़ मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, शशिरंजन दूबे, सुभाष सिंह, हरिदयाल कुशवाहा, शंभू प्रसाद, पवन राज सहित अन्य उपस्थित थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन