सीतामढ़ी सवारी गाड़ी से 11 अवैध वेंडर धराये

Updated at : 20 May 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी सवारी गाड़ी से 11 अवैध वेंडर धराये

रक्सौल : पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर से आयी रेलवे सुरक्षा बल की विशेष टास्क टीम ने दरभंगा-रक्सौल रेलखंड के मध्य ढ़ेग व आदापुर स्टेशन के बीच छापेमारी कर 11 अवैध वेंडरो को ट्रेन में सामान बेचते हुए गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये सभी अवैध वेंडरों को आरपीएफ रक्सौल के सुपुर्द कर दिया गया है. इसकी […]

विज्ञापन
रक्सौल : पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर से आयी रेलवे सुरक्षा बल की विशेष टास्क टीम ने दरभंगा-रक्सौल रेलखंड के मध्य ढ़ेग व आदापुर स्टेशन के बीच छापेमारी कर 11 अवैध वेंडरो को ट्रेन में सामान बेचते हुए गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार किये गये सभी अवैध वेंडरों को आरपीएफ रक्सौल के सुपुर्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट रक्सौल के प्रभारी इंचार्ज एसआइ एलपी साह ने बताया कि समस्तीपुर से स्पेशल टास्क टीम के एसआइ आशिष कुमार के नेतृत्व में आये जवानों की टीम द्वारा छापेमारी कर अवैध वेंडरो को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में अनाधिकृत तौर पर खाने-पीने की चीजें बेच रहे थे.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कुंडवा चैनपुर निवासी गजेंद्र साह, लक्ष्मी भगत, नंदवारा बैरगिनीया निवासी मो आलम, कुंडवा चैनपुर निवासी अनिरुद्ध मंडल, रंजीतपुर सीतामढ़ी निवासी संजय साह, घोड़ासहन निवासी कमलेश गिरि, रीगा निवासी संतोष कुमार, रंजीतपुर सीतामढ़ी निवासी गन्नौर साह, घोड़ासहन तुरापटी निवासी रवि कुमार व मनोज कुमार शामिल हैं. इन सबके पास से कुल 11 खोमचे, खाने- पीने की चीजें बरामद की गयी हैं.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सबके विरूद्ध रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रेल न्यायिक हिरासत बेतिया में भेज दिया गया है. छापेमारी में आरपीएफ के जवान मंटू कुमार, अरविंद पासवान, राजीव रंजन, राधेश्याम कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन