कंप्यूटर सेंटर के संचालक के घर पांच लाख की चोरी

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतगत हरियण छपरा गांव में एसटीएस कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील कुमार श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब पांच लाख से अधिक की संपति चुरा ली़ घटना गुरुवार रात की है़ सुनील अपने परिवार के साथ इलाज कराने भिलौर गये थ़े. ़ शुक्रवार को पड़ोसियों ने […]
मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतगत हरियण छपरा गांव में एसटीएस कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील कुमार श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब पांच लाख से अधिक की संपति चुरा ली़ घटना गुरुवार रात की है़ सुनील अपने परिवार के साथ इलाज कराने भिलौर गये थ़े. ़ शुक्रवार को पड़ोसियों ने घटना की सूचना दूरभाष पर दी़ उन्होंने अपने चचेरे भाई को घर पर भेजा़ उनके भाई रोहित कुमार ने शनिवार को थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी़ थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की़ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




