काठमांडू में बस के भरोसे सब, लगी लंबी लाइन

Updated at : 30 Apr 2015 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
काठमांडू में बस के भरोसे सब, लगी लंबी लाइन

रक्सौल : भूकंप के बाद नेपाली सहित भारतीय व अन्य देशों के लोग अब स्थिति सामान्य होने तक नेपाल के काठमांडू में रहना तक नहीं चाह रहे हैं. लोगों को भूकंप व उससे हुए नुकसान की याद आ रही है तो कुछ लोगों को रोजी-रोटी की चिंता है. वहीं कुछ लोग सुरक्षित अपने घरों को […]

विज्ञापन
रक्सौल : भूकंप के बाद नेपाली सहित भारतीय व अन्य देशों के लोग अब स्थिति सामान्य होने तक नेपाल के काठमांडू में रहना तक नहीं चाह रहे हैं. लोगों को भूकंप व उससे हुए नुकसान की याद आ रही है तो कुछ लोगों को रोजी-रोटी की चिंता है. वहीं कुछ लोग सुरक्षित अपने घरों को लौटना चाहरहे हैं.
इसको लेकर नेपाल के काठमांडू के गौशाला, सुंधारा, बानेश्वर, कलंकी सहित बस स्टैंड पर हजारों-हजारों की संख्या में नेपाली सहित भारतीय नागरिक कई किलोमीटर तक कतारबद्ध हैं.
बस स्टैंड के नेपाल पुलिस के अधिकारी नवीन खड़का ने बताया कि जो भी बस जब भी आ रही उसे तुरंत ही उसके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है. बुधवार को काठमांडू के बानेश्वर में बच पर चढ़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ देखी गयी. लोग काफी मशक्कत कर बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. लोगों ने मन में भूकंप का डर इस कदर बस गया है, जिसके कारण लोग काठमांडू में हालात सामान्य नहीं होने तक लौटना नहीं चाहते हैं.
भारत की ओर आने वाले लोग का जमावाड़ा कलंकी व गौशाला आदि जगहों पर देखने को मिल रहा है. यहां पर भारत सरकार, बिहार सरकार, उप्र सरकार द्वारा की गयी बसों की व्यवस्था से लोग अपने देश को लौट रहे हैं, साथ ही कई लोग निजी व सवारी गाड़ी से भी वापस आ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन