54000 में बस भाड़ा कर गांव पहुंचे 50 लोग

Updated at : 29 Apr 2015 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
54000 में बस भाड़ा कर गांव पहुंचे 50 लोग

हरसिद्धि : नेपाल के भूकंप से आये यादवपूर पंचायत के गफुर मिया के पुत्र महबुब आलम 20 वर्ष व खलिल मियां 55 वर्ष ने बताया कि जब भूकंप आयी तो हम लोग सिलाई का काम कर रहे थे. तभी आवाज के साथ आठ मंजिले इमारत पुरा हिलने लगा उपर से रेलिंग भी टूटने लगा हमलोग […]

विज्ञापन
हरसिद्धि : नेपाल के भूकंप से आये यादवपूर पंचायत के गफुर मिया के पुत्र महबुब आलम 20 वर्ष व खलिल मियां 55 वर्ष ने बताया कि जब भूकंप आयी तो हम लोग सिलाई का काम कर रहे थे.
तभी आवाज के साथ आठ मंजिले इमारत पुरा हिलने लगा उपर से रेलिंग भी टूटने लगा हमलोग नीचे खुले बेसमेंट में काम करते थे इस लिए हम लोग सही सलामत भाग निकले और त्रिपुरेश्वर के रतना पार्क में जाकर खड़ा हो गए. हमने अपने आंखों से देखा कि लिफ्ट से नीचे आने वाले लगभग बारह तेरह व्यक्ति उसी में रह गये हम लोगों के पास न पैसा था न पानी और नाही खाना जिससे पुरा दिन और रात पार्क में गुजारा किया.
54 व्यक्ति रविवार को 50 हजार में बस भाड़ा कर नेपाल से आठ बजे रात्री में बीना खाये पिये घर रवाना हो गये. घर आया तो सभी परिजन देख कर रोने लगे और फिर काम पर न जाने की नसीहत देने लगे. वही खलिल मिया के 22 वर्षीय पुत्र नजामोदीन आलम काठमांडो में फंसा हुआ है.
आज सुबह वह अपने पिता और परिजनों से बात किया तो घर वालों को राहत मिली. पिता खलिल मिया सोमवार को घर आया और अपने परिजनों से मिलकर फिर बेटा की तलाश में रक्सौल निकल पड़े. नलामोदीन का परिजन खुदा से दुआ कर रहे है कि वह सलामत गांव वापस आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन