इलाज कराना छोड़ घर को चले गये मरीज
Updated at : 28 Apr 2015 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : भूकंप के झटकों से आमजन दहशत में हैं़ डिप्रेशन के कारण अधिकांश लोगों का रक्तचाप बढ़ा हुआ है़ किसी को सिर दर्द की शिकायत है तो कोई थकान महसूस कर रहा है़ बावजूद लोग डॉक्टरों के पास नहीं आ रह़े सरकारी अस्पताल से लेकर निजी क्लिनिकों में सन्नाटा पसरा हुआ है़ सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
मोतिहारी : भूकंप के झटकों से आमजन दहशत में हैं़ डिप्रेशन के कारण अधिकांश लोगों का रक्तचाप बढ़ा हुआ है़ किसी को सिर दर्द की शिकायत है तो कोई थकान महसूस कर रहा है़ बावजूद लोग डॉक्टरों के पास नहीं आ रह़े सरकारी अस्पताल से लेकर निजी क्लिनिकों में सन्नाटा पसरा हुआ है़
सदर अस्पताल व निजी नर्सिग होम का अधिकांश बेड खाली है़ कुछ मजबूर मरीज बच गये हैं, उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है़ चिकित्सक भी इमरजेंसी केस छोड़ साधारण बीमारी वले मरीज को इंटरटेन नहीं कर रह़े ‘प्रभात खबर’ की टीम ने सोमवार को सरकारी व निजी अस्पतालों का जायजा लिया तो दो-चार मरीज ही भरती मिल़े सदर अस्पताल में अधिकांश वार्ड खाली थे. महिला वार्ड में भी सन्नाटा पसरा था़ तीन दिनों से छोटा-बड़ा एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ़ यहां तक की प्रसव के बाद माताएं भी एक पल रूकने का नाम नहीं ले रहीं अपने नवजात को लेकर चली चली जा रही हैं
राजा बाजार का चंदना सजिर्केयर, यहां दूसरे व तीसरे तल्ले पर भरती मरीज भूकंप के खौफ से नीचे हॉल में लेटे थ़े डॉ अजय वर्मा ने बताया कि साधारण वार्ड की कौन कहे स्पेशल वार्ड के मरीज भी रहने को तैयार नहीं़ हॉल में रख कर उनका इलाज किया जा रहा है़
उन्होंने बताया कि सिर्फ इमरजेंसी मरीज ही आ रहे हैं़ रूटीन केस वाले मरीजों की संख्या काफी कम हो गयी है़ कुछ आ भी रहे हैं तो उन्हें आगे का समय दिया जा रहा है़ छतौनी का रहमानिया नर्सिग होम, यहां भी इमरजेंसी केस के मरीज ही भरती मिल़े आइसीयू में तीन-चार मरीज भरती थ़े किसी को चाकू लगी थी तो कोई गिर का चोटिल हुआ था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




