पुलिस ने किया एटीएम सेंटर व बैंकों का निरीक्षण
Updated at : 25 Apr 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में साइबर क्राइम व झपटमारी की घटना से परेशान पुलिस के रातों की नींद उड़ गयी है़ गुरुवार की रात छतौनी पुलिस ने बैंक व एटीएम का निरीक्षण किया़ इस दौरान तीन संदिग्ध पकड़े गय़े उसने गहन पूछताछ की गयी़ कुछ बदमाशों के तस्वीर से मिलान के बाद उनके नाम व पते […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर में साइबर क्राइम व झपटमारी की घटना से परेशान पुलिस के रातों की नींद उड़ गयी है़ गुरुवार की रात छतौनी पुलिस ने बैंक व एटीएम का निरीक्षण किया़ इस दौरान तीन संदिग्ध पकड़े गय़े उसने गहन पूछताछ की गयी़ कुछ बदमाशों के तस्वीर से मिलान के बाद उनके नाम व पते का सत्यापन किया गया़ हालांकि पुलिस को पूछताछ व छानबीन में कोई सफलता नहीं मिली़
छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये तीनों युवकों को पूछताछ के बार पीआर बांड पर छोड़ दिया गया़ यहां बताते चले कि एक महीना के अंदर साइबर क्राइम व झपटमारी की करीब एक दर्जन घटनाएं हो चुकी है़ पुलिस अब तक एक भी घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है़ इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं से आमलोग दहशतजदा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




