अतिरिक्त राशि वसूलने का विरोध
Updated at : 24 Apr 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने नगर परिषद की ओर से बजटीय प्रावधान 2015-16 में मोतीझील महोत्सव के नाम पर नगरवासियों से अतिरिक्त राशि वसूलने व अन्य विभिन्न मुद्दों पर विरोध जताया है़ गुरुवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सभापति से मिल कर ज्ञापन सौंपा़ प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रूम्मान अहमद फ रीदी, सैयद […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने नगर परिषद की ओर से बजटीय प्रावधान 2015-16 में मोतीझील महोत्सव के नाम पर नगरवासियों से अतिरिक्त राशि वसूलने व अन्य विभिन्न मुद्दों पर विरोध जताया है़
गुरुवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सभापति से मिल कर ज्ञापन सौंपा़ प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रूम्मान अहमद फ रीदी, सैयद साजिद, आनंद कुमार, सैयद मोबिन अहमद, विकास राज थ़े
बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने मांग पत्र में महोत्सव के नाम पर कर लगाना अधिनियम के विरुद्ध बताते हुए बजटीय प्रावधान 2015-16 से हटाये जाने, मोतीझील के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना बना कर नगर विकास मंत्रलय बिहार सरकार को भेजने, मोतीझील अतिक्रमण को हटाने के लिए कानूनी पहल करने, नगर के प्रत्येक वार्ड में कूड़ादान रखने, सुअरों को प्रकोप से नगर को मुक्त कराने व सोलर लाइट लागने के लिए बजटीय प्रावधान 2015-16 में व्यवस्था करने की मांग की है़ दो घंटे चली वार्ता में नगर परिषद सभापति अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मोतीझील महोत्सव के नाम पर अतिरिक्त राशि कर अंतर्गत नहीं है, बल्कि एक प्रकार की सहयोग राशि है जो होल्डिंग धारी की इच्छा पर निर्भर है़
उन्होंने प्रतिनिधि मंडल पर आश्वासन दिया कि कोई भी राशि जबरदस्ती नहीं वसूली जायेगी़ मोतीझील के विकास संबंधी मुद्दों पर कोई स्पष्ट बात नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि यह नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में नहीं है़ अन्य मुद्दों जैसे कचरा पेटी की संख्या बढ़ाना, सुअरों के प्रकोप से मुक्ति व एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट आदि पर शीघ्र ही अमल करने का आश्वासन दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




