रक्सौल के जनता चौक से हुआ था अपहरण

Updated at : 21 Apr 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
रक्सौल के जनता चौक से हुआ था अपहरण

रक्सौल/छौड़ादानो : जनता चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से अपहृत स्वर्ण व्यवसायी राजू के परिजनों से अपहर्ताओं ने एक करोड़ की फिरौती मांगी है. उधर, व्यवसायी की बरामदगी के लिए आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की. पुलिस तड़के बगही निवासी राजद नेता परमानंद सहनी व जिला पार्षद शर्मानंद […]

विज्ञापन

रक्सौल/छौड़ादानो : जनता चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से अपहृत स्वर्ण व्यवसायी राजू के परिजनों से अपहर्ताओं ने एक करोड़ की फिरौती मांगी है. उधर, व्यवसायी की बरामदगी के लिए आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की. पुलिस तड़के बगही निवासी राजद नेता परमानंद सहनी व जिला पार्षद शर्मानंद सहनी के घर पहुंची. टीम ने उनके घर की तलाशी ली. तलाशी करीब ढाई घंटे चली.

हालांकि, यहां से पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी. पुलिस बगही गांव के सरेह में मक्के के खेत में तलाशी अभियान चला रही है.

सूत्रों की मानें तो मक्के के खेत में तलाशी के दौरान पुलिस को खाने-पीने की चीजें बरामद हुई हैं. सोमवार शाम लगभग चार बजे डीआइजी गोपाल प्रसाद व एसपी सुनील कुमार ने भी खेतों में तलाशी ली व वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये. एक दर्जन थानों की पुलिस के साथ डीएसपी जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस स्वर्ण व्यसायी की तलाश में लगी है.

इधर, अपहृत के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे अपहरणकर्ताओं ने अपहृत राजू कुमार के मोबाइल नंबर 7091753074 से फोन कर एक खोका (एक करोड़) की फिरौती की मांग की है.

इसके पूर्व रविवार सुबह 11:45 बजे अपहृत व्यवसायी के बेसिक नंबर पर फोन आया था. इस दौरान रंगदारी नहीं मांगी गयी थी. लेकिन, अपहृत के बड़े भाई प्रभु प्रसाद को पीपरा गांव के रानीगाछी में बुलाया गया था. प्रभु प्रसाद अकेले बिना किसी को सूचना दिये, वहां गये, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि जहां-जहां शक है, वहां जांच की जा रही है. अभी तक कुछ भी नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन