जिला दूरसंचार विभाग से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब, प्राथमिकी

मोतिहारी : जिला दूरसंचार विभाग के कार्यालय से एक महत्वपूर्ण फाइल गायब है़ यह वही फाइल से जिसको लेकर टीडीएम विद्यानंद को फोन पर गाली-गलौज व जान मारने की धमकी दी गयी थी़ मामले में टीडीएम ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें स्थापना शाखा के प्रधान सहायक गंगा प्रसाद श्रीवास्तव […]
मोतिहारी : जिला दूरसंचार विभाग के कार्यालय से एक महत्वपूर्ण फाइल गायब है़ यह वही फाइल से जिसको लेकर टीडीएम विद्यानंद को फोन पर गाली-गलौज व जान मारने की धमकी दी गयी थी़ मामले में टीडीएम ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें स्थापना शाखा के प्रधान सहायक गंगा प्रसाद श्रीवास्तव को आरोपित किया गया है़ प्रधान सहायक श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला के रहने वाले हैं
वह फाइल उनके जिम्मे थी़ टीडीएम ने आरोप लगाया है कि रक्सौल आरएम कार्यालय के उप प्रमंडल अभियंता हाजी मियां पर चल रही विभागीय कार्रवाई का साक्ष्य मिटाने के लिए फाइल को गायब किया गया है़ उन्होंने बताया कि हाजी मियां पिछले चार साल से बिना कारण ड्यूटी से अनुपस्थित थ़े उनकी पुन : ज्वाइनिंग को लेकर कुछ लोग साजिश रच रहे हैं. उस फाइल में हाजी मियां के विरुद्ध चल रही विभागीय प्रोसेडिंग से लेकर कब से कब तक ड्यूटी से अनुपस्थित थे, उनको कितनी बार नोटिस भेजा गया, क्या कार्रवाई चल रही है सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज था़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




