अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का नेपाल तक फैला है नेटवर्क

Updated at : 10 Mar 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का नेपाल तक फैला है नेटवर्क

मोतिहारी : जिला पुलिस की स्पेशल टीम के हत्थे चढ़े अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के बदमाशों ने पूछताछ में एक माह पहले डॉ अतुल कुमार के नर्सिग होम परिसर से बाइक चुरा कर नेपाल में बेचने का खुलासा किया है़ बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नेपाल के एक व्यक्ति के हाथों नौ हजार में […]

विज्ञापन
मोतिहारी : जिला पुलिस की स्पेशल टीम के हत्थे चढ़े अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के बदमाशों ने पूछताछ में एक माह पहले डॉ अतुल कुमार के नर्सिग होम परिसर से बाइक चुरा कर नेपाल में बेचने का खुलासा किया है़
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नेपाल के एक व्यक्ति के हाथों नौ हजार में बाइक बेची गयी थी़ नगरइंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार बंजरिया दारोगा टोला के श्री कुमार, कोल्हुअरवा के शमी अख्तर, कुआंरी देवी चौक के विद्याशंकर कुमार व मुफस्सिल सुरहा के मिठ्ठ कुमार उर्फ पवन कुमार को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़
उन्होंने बताया कि उनके पास से बरामद स्पलेंडर प्लस बाइक अवधेश कॉलोनी से एक मार्च को चुरायी गयी था़ बाइक छौड़ादानो पकड़ीया के पंकज कुमार की है़ उसके रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बीआर05डी/8804 को बदमाश खोल नेपाल वीरगंज बेचने जा रहे थ़े इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उन्हें चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ दबोच लिया गया़
उन्होंने बताया कि अभी तक आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटना में बदमाशों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है़ अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा भी किया है़ जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है़
पढ़ाई छोड़ करने लगा बाइक की चोरी
गिरफ्तार मिठ्ठ उर्फ पवन ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है़ उसने बताया कि श्री कुमार, शमी अख्तर व विद्याशंकर कुछ माह पहले उससे मिलने घर पहुंच़े तीनों ने कहा कि पैसा कमाना है तो बाइक नेपाल पहुंचाना होगा, एक बाइक पर 10 हजार रुपये मिलेंग़े पढ़- लिख कर क्या होगा़ अपने दोस्तों के बहकावे में आकर मिठ्ठ बाइक चोरी की घटना में उनका साथ देने लगा़ एक मार्च को चारों कोल्हुअरवा चौक पर पहुंच़े होटल में चाय-नाश्ता करने के बाद अवधेश कॉलोनी में पंकज के दरवाजे से उसकी बाइक चुरा फरार हो गय़े इससे पहले 20-25 जनवरी के बीच डॉ अतुल कुमार के नर्सिग होम परिसर से बाइक चुरा नेपाल जाकर नौ हजार रुपये में बेचने का भी खुलासा किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन