आइएसआइ एजेंट की अपहरण के बाद हत्या
Updated at : 30 Dec 2014 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : थाने के शीतलपुर निवासी आइएसआइ एजेंट प्रमोद कुशवाहा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी है. प्रमोद का गत एक सितंबर को वीरगंज से अगवा किया गया था. फिलहाल वीरगंज पुलिस ने इस मामले में मदन यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मदन की गिरफ्तारी की पुष्टि की […]
विज्ञापन
रक्सौल : थाने के शीतलपुर निवासी आइएसआइ एजेंट प्रमोद कुशवाहा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी है. प्रमोद का गत एक सितंबर को वीरगंज से अगवा किया गया था. फिलहाल वीरगंज पुलिस ने इस मामले में मदन यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मदन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
पुलिस ने गिरफ्तार तीन अन्य लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है. गिरफ्तार मदन यादव ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद प्रमोद कुशवाहा को रक्सौल स्थित पंकज सिनेमा चौक के पास एक मकान में रखा गया था. वहीं हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया. वीरगंज पुलिस मदन को लेकर शुक्रवार को रक्सौल पहुंची व स्थानीय पुलिस के साथ जांच की. लेकिन मदन यादव सही जगह नहीं बता सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




