दो गुटों के विवाद में हुई चार राउंड हवाई फायरिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से किया खोखा बरामद रायफल सहित लाइसेंसधारी को किया गिरफ्तार घोड़ासहन : पुराना डाकघर समीप रास्ते मे ईंट बिछाने को लेकर दो गुटों के बीच सोमवार की शाम चार चक्र फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायरिंग लाइसेंसी रायफल से […]
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से किया खोखा बरामद
रायफल सहित लाइसेंसधारी को किया गिरफ्तार
घोड़ासहन : पुराना डाकघर समीप रास्ते मे ईंट बिछाने को लेकर दो गुटों के बीच सोमवार की शाम चार चक्र फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
फायरिंग लाइसेंसी रायफल से की गयी है. पुलिस ने हवाई फायरिंग करनेवाले एक गुट के संजीव कुमार का लाइसेंसी रायफल को जब्त कर लिया है. वहीं घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार हवाई फायर करने की बात कही जा रही है.
थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि पूर्व से रास्ते को लेकर संजीव कुमार व वेदप्रकाश साह के बीच विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में कुछ लोग आंशिक रूप से चोटिल हुये हैं. कहा कि मारपीट के दौरान संजीव कुमार द्वारा लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग की गयी. लाइसेंसी रायफल को जब्त कर दोनों गुटों के दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










