स्काॅर्पियो ने ऑटो में मारी ठोकर, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : मोतीझील पर शनिवार की सुबह स्काॅर्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में ऑटो पर सवार यात्री तुरकौलिया कोरइया की शाहिदा खातून, शहर के बेलबनवा मोहल्ले की मोनी श्रीवास्तव व चालक खुदानगर मोहल्ले का गुड्डु कुमार शामिल है. तीनों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मोतीझील पर शनिवार की सुबह स्काॅर्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में ऑटो पर सवार यात्री तुरकौलिया कोरइया की शाहिदा खातून, शहर के बेलबनवा मोहल्ले की मोनी श्रीवास्तव व चालक खुदानगर मोहल्ले का गुड्डु कुमार शामिल है. तीनों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना पर दारोगा संदीप कुमार व जमादार आरके सिंह ने स्काॅर्पियो व ऑटो को जब्त कर लिया है. इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि शाहिदा खातून व मोनी श्रीवास्तव ऑटो से परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी. इसी दौरान स्काॅर्पियों ने ऑटो में ठोकर मार दी. चिकित्सकों ने बताया कि जख्मी तीनों व्यक्ति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन