साहिल हत्याकांड में फाॅरेंसिक टीम ने की जांच, लिया सैंपल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 12:37 AM
तुरकौलिया : पॉलिटेक्निक के छात्र साहिल हत्याकांड में गुरुवार को क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के गदरिया मोड़ स्थित कांवरिया आश्रय पहुंची. इसी आश्रय में साहिल तिवारी की निर्मम हत्या चाकू से गला रेतकर मामा नितेश तिवारी द्वारा कर दी गयी थी. घटनास्थल पर पहुंचे टीम ने करीब एक घंटे […]
तुरकौलिया : पॉलिटेक्निक के छात्र साहिल हत्याकांड में गुरुवार को क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के गदरिया मोड़ स्थित कांवरिया आश्रय पहुंची. इसी आश्रय में साहिल तिवारी की निर्मम हत्या चाकू से गला रेतकर मामा नितेश तिवारी द्वारा कर दी गयी थी.
घटनास्थल पर पहुंचे टीम ने करीब एक घंटे तक गहन जांच की. इस दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े सहित खून के धब्बे को संकलन किया. वहीं बोरी में रखा खून से रंगा कपड़े एकत्र किया. ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया है कि टीम ने घटनास्थल से सभी नमूनों को एकत्र कर अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










