सप्ताह में एक दिन जरूर करें समीक्षा

Updated at : 05 Nov 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताह में एक दिन जरूर करें समीक्षा

डीएम रमण कुमार ने सामान्य प्रशाखा का किया निरीक्षण पंजियों व अभिलेखों की गहनतासे की जांच मोतिहारी : प्रधान सहायक सप्ताह में एक दिन जरूर कार्यालय प्रबंधन की समीक्षा करें और विभाग का जो गाईडलाइन है उसका सख्ती से पालन करें. बहानेबाजी से परहेज करें और संचिकाओं को पूरी तरह से अप-टू-डेट रखें. उक्त बातें […]

विज्ञापन

डीएम रमण कुमार ने सामान्य प्रशाखा का किया निरीक्षण

पंजियों व अभिलेखों की गहनतासे की जांच

मोतिहारी : प्रधान सहायक सप्ताह में एक दिन जरूर कार्यालय प्रबंधन की समीक्षा करें और विभाग का जो गाईडलाइन है उसका सख्ती से पालन करें. बहानेबाजी से परहेज करें और संचिकाओं को पूरी तरह से अप-टू-डेट रखें. उक्त बातें डीएम रमण कुमार ने सोमवार को जिला सामान्य प्रशाखा के निरीक्षण के दौरान कही. उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी को भी समीक्षा में मौजूद रहने की हिदायत दी. कार्यालय के पंजियों व अभिलेखों की गहनता से जांच की और कई अहम निर्देश दिये.

रोकड़ पंजी, भंडार पंजी व आगत निर्गत सहित सभी तरह पंजियों की जांच की और लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया. कार्यालय की सफाई व संचिकाओं के रख-रखाव की विस्तार से जानकारी ली और उसे व्यवस्थित ढंग से रखने की हिदायत दी. इस मौके पर अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी व कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन