साढ़े छह लाख की संपत्ति जली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 1:33 AM
चिरैया :शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरिहारा गांव में रविवार की रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी. इसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीणों का आवासीय घर व मवेशियों समेत करीब साढ़े छह लाख की संपत्ति जल गयी. घटना के समय ग्रामीण रमाकांत राय के घर खाना बन रहा था. इसी बीच जोरदार […]
चिरैया :शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरिहारा गांव में रविवार की रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी. इसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीणों का आवासीय घर व मवेशियों समेत करीब साढ़े छह लाख की संपत्ति जल गयी.
घटना के समय ग्रामीण रमाकांत राय के घर खाना बन रहा था. इसी बीच जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. पीड़ितों में रमाकांत राय, विकास राय, मुकेश राय, रिंकू देवी, रवींद्र राय व सुभाष राय शामिल हैं. अच्छेलाल यादव की सूचना पर ढाका से पहुंचे अग्निशामक दस्ते ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन बीच में ही पानी खत्म हो गया.
बाद में ग्रामीणों ने पंपसेट से आग पर काबू पाया. तब तक सब कुछ जल चुका था. सीओ सचिंद्र कुमार, सीआई वासुदेव राम, प्रमुख प्रतिनिधि अच्छेलाल यादव, सुरेश यादव व पूर्व सरपंच चंद्रिका यादव ने वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इधर अग्निपीड़ित रमाकांत राय ने शिकारगंज थाना में गैस कंपनी के खिलाफ आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










