महिला ने आठ महीने की बच्ची संग की आत्महत्या

चिरैया (मोतिहारी) : शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव में एक महिला ने अपनी आठ माह की पुत्री के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका रूपहरा गांव निवासी सुनिल महतो की पत्नी सुकनी देवी (23 वर्ष) व पुत्री रंजिता कुमारी (8 माह) है. रविवार की रात पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर सुकनी ने अपनी […]
चिरैया (मोतिहारी) : शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव में एक महिला ने अपनी आठ माह की पुत्री के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका रूपहरा गांव निवासी सुनिल महतो की पत्नी सुकनी देवी (23 वर्ष) व पुत्री रंजिता कुमारी (8 माह) है.
रविवार की रात पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर सुकनी ने अपनी दूधमूंही बच्ची को सीने से बांध मिट्टी तेल छिड़क आग लगाकर आत्महत्या की. मामले में महिला के पिता सितामढ़ी जिला के सुपी थाना क्षेत्र मसाही निवासी रामजन्म महतो ने शिकारगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने आवेदन में उन्होंने समधी नन्हक महतो, दामाद सुनिल महतो, देवर चंदन कुमार, नन्दन कुमार व दामाद की मां को आरोपित बनाया है. उन्हाेंने कहा है कि सभी आरोपियों ने मेरी पुत्री और नतनी को दहेज के लिए मिट्टी तेल छिडक जिंदा जलाकर मार डाला.
उन्होंने कहा है कि वर्ष 2013 में अपने पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति मुंबई में मजदूरी करने गया है.हाल ही में मृतका की उसके पति से फोन पर कुछ अनबन हो गयी थी. इसी को लेकर मृतका ने यह कदम उठाया. शिकारगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि मामले में महिला के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है. सभी अभियुक्त फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










