अपहृता बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
साठी : थाने के बहुअरवा गांव से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बुधवार को नमी चौक से बरामद किया है. अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नाबालिग से पूछताछ करने के बाद मेडिकल जांच व बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि जनवरी में बहुअरवा गांव […]
साठी : थाने के बहुअरवा गांव से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बुधवार को नमी चौक से बरामद किया है. अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नाबालिग से पूछताछ करने के बाद मेडिकल जांच व बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि जनवरी में बहुअरवा गांव से नाबालिग के अपहरण के एक मामले में उसके पिता के द्वारा थाने प्राथमिक दर्ज कराया गया था.
पुलिस को तभी से इस अपहृता की तलाश थी. इस बीच बुधवार की शाम सूचना मिली कि एक लड़का और लड़की बस से उतरे हैं, जो कि लड़की के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा है. इस सूचना के आधार पर नाबालिग लड़की के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक ने अपना नाम वशी अहमद बताया.
उसने बताया कि साठी के परसौनी गांव का निवासी है. उसने यह भी बताया कि मैं इसे शादी के लिए गोपालगंज ले गया था. अब हम दोनों साथ में रहेंगे. इधर नाबालिग ने लड़के के साथ जाने से इनकार कर दिया है. दोनों को न्यायालय में चौसठ के बयान के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










