गुमटी पर फंसा ट्रैक्टर, 30 मिनट डिटेन हुई इंटरसिटी

Updated at : 24 May 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
गुमटी पर फंसा ट्रैक्टर, 30 मिनट डिटेन हुई इंटरसिटी

मोतिहारी : सेमरा-मोतिहारी स्टेशन के बीच रेलवे गुमटी संख्या-164 सी पर बुधवार को बालू लदा ट्रैक्टर फंस गया. रेलवे लाइन के बीचों-बीच ट्रैक्टर फंसने के कारण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया. रक्सौल-पाटलीपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस सेमरा व 15215 अप मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस मोतिहारी में खड़ी रही. इस दौरान रेल खंड पर करीब 30 मिनट […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सेमरा-मोतिहारी स्टेशन के बीच रेलवे गुमटी संख्या-164 सी पर बुधवार को बालू लदा ट्रैक्टर फंस गया. रेलवे लाइन के बीचों-बीच ट्रैक्टर फंसने के कारण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया. रक्सौल-पाटलीपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस सेमरा व 15215 अप मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस मोतिहारी में खड़ी रही. इस दौरान रेल खंड पर करीब 30 मिनट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रही. गेटमैन की सूचना पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से समस्तीपुर कंट्रोल को इसकी सूचना दी गयी.

हालांकि आरपीएफ के घटना स्थल पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक ने चालाकी करते हुए ट्राले में लोड बालू को रेलवे फाटक के बीच खाली कर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. जिसके बाद गेटमैन व इंजीनियरिंग सेल के कर्मियों की मदद से रेलवे ट्रैक से बालू हटा परिचालन शुरू कराया गया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर तनवीर आलम ने बताया कि ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी मिली है. इसकी जांच कर ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है. मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन