हजारपुर गांव में भाई व बहन को धारदार हथियार से मार किया घायल, प्राथमिकी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के हजारपुर गांव में मुकेश कुमार यादव व उसकी बहन रबीता कुमारी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. घटना को लेकर मुकेश ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ग्रामीण विकास कुमार, प्रकाश कुमार व उसकी मां को आरोपित किया है. बताया कि मकई काट वापस लौट रहा था. इस […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के हजारपुर गांव में मुकेश कुमार यादव व उसकी बहन रबीता कुमारी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. घटना को लेकर मुकेश ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ग्रामीण विकास कुमार, प्रकाश कुमार व उसकी मां को आरोपित किया है. बताया कि मकई काट वापस लौट रहा था. इस दौरान बीच रास्ते में आरोपितों ने बच्चे के विवाद को लेकर घेर लिया. गाली-गलौज करते हुए हंसुआ से मार घायल कर दिया. बचाने आयी बहन के साथ भी मारपीट की. गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




