दो गुटों में विवाद में वैनी बाजार की दुकानों में जमकर तोड़फोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूसा : वैनी बाजार मंगलवार को रणभूमि में तब्दील हो गया. वाहन से साइड लेने को लेकर उपजे विवाद के कारण करीब तीन घंटे तक आशीष कुमार उर्फ बुलेट और राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय के समर्थक बाजार में तांडव मचाते रहे. इस दौरान करीब 7 से 8 बाइक, एक ऑल्टो कार, एक होंडा सिटी, […]
विज्ञापन
पूसा : वैनी बाजार मंगलवार को रणभूमि में तब्दील हो गया. वाहन से साइड लेने को लेकर उपजे विवाद के कारण करीब तीन घंटे तक आशीष कुमार उर्फ बुलेट और राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय के समर्थक बाजार में तांडव मचाते रहे. इस दौरान करीब 7 से 8 बाइक, एक ऑल्टो कार, एक होंडा सिटी, ऑटो में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की. आसपास की कई दुकानों को भी निशाना बनाया. मौके पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बन कर तमाशा देखती रही. समस्तीपुर से पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया.
राजद प्रखंड अध्यक्ष के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आशीष कुमार समेत 13 लोगों को नामजद िकया गया है. 100 अज्ञात को भी घटना के िलए िजम्मेदार ठहराया गया है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की सुबह राजद प्रखंड अध्यक्ष का भांजा नीतेश कुमार वैनी बाजार किसी काम से आया था. सड़क पर ही बाइक खड़ी कर खरीदारी के लिए चला गया. इसी बीच पीछे पानी वितरण करने वाला मैजिक लेकर आशीष कुमार उर्फ बुलेट आ गया. उसने बाइक को हटाने का अनुरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद
दो गुटों में…
शुरू हो गया. इसी बात पर बुलेट व उसके समर्थकों ने राजद प्रखंड अध्यक्ष के भांजे की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची वैनी पुलिस ने बुलेट को हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों के मुताबिक ओपी ले जाने के क्रम में पुलिस ने उसे मुक्त कर दिया. कुछ देर बाद राजद प्रखंड अध्यक्ष अपने भाई मुकेश राय, भतीजा कुंदन कुमार, भगीना नितेश कुमार व अन्य लोगों के साथ वैनी ओपी जा रहे थे. इन पर नजर पड़ते ही बुलेट व उसके समर्थकों ने लाठी-डंडा, गैस सिलेंडर से लैस होकर हमल कर दिया. इसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये. उनका कहना था कि बुलेट को छोड़ देने के कारण ही मनोज व उनके साथियों के साथ मारपीट की घटना हुई. ग्रामीण बुलेट व उसके समर्थकों के घर, वाहनों और दुकानों को निशाना बनाने लगे. बाद में ताजपुर पूसा मार्ग स्थित खुदीराम बोस स्टेशन चौक को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर एचएन सिंह, पूसा थानाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह स्थल पर पहुंचे. तनाव बढ़ता देख कुछ देर बाद डीएसपी प्रीतिश कुमार, सीओ राजीव कुमार, डीसीएलआर उमेश कुमार भारती स्थल पर पहुंचकर काफी समझाने व दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










