निजी बसों के किराये में 20 प्रतिशत तक की हुई बढ़ोतरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2018 3:15 AM
मोतिहारी : लंबी दूरी के यात्री बसों के किराया में 15-30 रुपये की वृद्धि के बाद पूर्वी चंपारण बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की बैठक में पूर्वी चंपारण के अंदर संचालित यात्री बसों के किराया में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गयी है. यह वृद्धि 05-20 रुपये तक है. छतौनी बस स्टैंड में शुक्रवार को […]
मोतिहारी : लंबी दूरी के यात्री बसों के किराया में 15-30 रुपये की वृद्धि के बाद पूर्वी चंपारण बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की बैठक में पूर्वी चंपारण के अंदर संचालित यात्री बसों के किराया में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गयी है. यह वृद्धि 05-20 रुपये तक है. छतौनी बस स्टैंड में शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता सचिव प्रमोद कुमार ने की. श्री कुमार ने कहा कि डीजल मूल्य, टायर, ट्यूब, मोटर पार्ट्स आदि की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण फेडरेशन को यह निर्णय लेना पड़ा है, जो 25 फरवरी से लागू होगा. किराया दर मोतिहारी को केंद्र मान कर विभिन्न स्थानों के लिए निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










