फिल्म निर्माता के भतीजे की नेपाल में हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2018 2:39 AM
रक्सौल : शहर के काली मंदिर रोड के मनीष कुमार (23) की हत्या नेपाल में कर दी गयी है. सीमा से करीब 20 किमी दूर नेपाल के बारा जिले के परवानीपुर के पास से युवक का शव शुक्रवार की शाम बरामद किया गया है. रक्सौल के प्रमोद नारायण के पुत्र तथा फिल्म निर्माता मनोज नारायण […]
रक्सौल : शहर के काली मंदिर रोड के मनीष कुमार (23) की हत्या नेपाल में कर दी गयी है. सीमा से करीब 20 किमी दूर नेपाल के बारा जिले के परवानीपुर के पास से युवक का शव शुक्रवार की शाम बरामद किया गया है. रक्सौल के प्रमोद नारायण के पुत्र तथा फिल्म निर्माता मनोज नारायण के भतीजे मनीष कुमार की शादी 23 फरवरी को होनेवाली थी.
वह शादी का कार्ड बांटने नेपाल गया था. बारा के एसपी राजकुमार वैधवार ने बताया कि परवानीपुर के बहुअरी गांव के वार्ड नंबर पांच स्थित नौतन चौक के पास पूर्व पश्चिम गंडक नहर के करीब उसका शव बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने रक्सौल थाने से संपर्क किया. इसके बाद हरैया ओपी प्रभारी कुमार रौशन नेपाल गये. वहां पहचान की गयी. परिजनों ने रक्सौल पुलिस में इसको लेकर शिकायत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










