जवान को महंगा पड़ा शराब माफिया की स्कॉर्पियो को रोकना, गाड़ी से जवान को कुचल कर मार डाला

मोतिहारी : राजेपुर मे शराब लदी स्कॉर्पियो के चालक ने पुलिस के एक जवान को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि जवान दिनेश कुमार नालंदा का रहनेवाला था, जो राजेपुर थाने में पदस्थापित था. बताया जाता है कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो […]
मोतिहारी : राजेपुर मे शराब लदी स्कॉर्पियो के चालक ने पुलिस के एक जवान को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि जवान दिनेश कुमार नालंदा का रहनेवाला था, जो राजेपुर थाने में पदस्थापित था.
बताया जाता है कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो स्कॉर्पियो से शराब की बड़ी खेप आ रही हैं. सूचना के बाद पुलिस मुख्य सड़क पर सक्रिय हो गयी. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो को जवान दिनेश ने बीच सड़क पर खड़ा होकर रोकना चाहा, लेकिन चालक ने गाड़ी नही रोकी. जवान को कुचल भागने लगा. हालांकि, पुलिस ने पीछा किया, तो एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया है. जब्त वाहन से शराब का कार्टून बरामद हुआ है. राजेपुर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की छानबीन की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




