हरसिद्धि में स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी का अपहरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2018 5:47 AM

विज्ञापन

हरसिद्धि (पूचं) : थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार निवासी स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी रामबाबू सिंह का अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना सोमवार सुबह की है. घटना को लेकर मंगलवार को अरेराज डीएसपी […]

विज्ञापन

हरसिद्धि (पूचं) : थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार निवासी स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी रामबाबू सिंह का अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना सोमवार सुबह की है. घटना को लेकर मंगलवार को अरेराज डीएसपी नुरूल हक ने हरसिद्धि पहुंच कर रामबाबू सिंह के परिजनों से पूछताछ की है.

बताया जाता है कि व्यवसायी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे हैं. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला. इसके बाद व्यवसायी के छोटे भाई झुन्ना सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. डीएससपी नुरूल हक ने थानाध्यक्ष को कुछ बिंदुओं पर काम करने का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही व्यवसायी रामबाबू सिंह को बरामद कर लिया जायेगा.
अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी ने की परिजनों से पूछताछ
मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे रामबाबू सिंह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन