घर का ताला तोड़ नकद सहित 50 हजार की चोरी

Updated at : 17 Jan 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ नकद सहित 50 हजार की चोरी

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में चोरों ने महिला पुलिसकर्मी कलावती जायसवाल के घर का ताला तोड़ नकद सहित हजारों की संपत्ति चुरा ली. घटना को लेकर उसके पुत्र विशाल कुमार जायसवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि घर पर कोई नहीं था. इस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में चोरों ने महिला पुलिसकर्मी कलावती जायसवाल के घर का ताला तोड़ नकद सहित हजारों की संपत्ति चुरा ली. घटना को लेकर उसके पुत्र विशाल कुमार जायसवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि घर पर कोई नहीं था. इस दौरान चोरों ने मेन गेट से लेकर सभी कमरे का ताला तोड़ नकद दस हजार, इनवर्टर की बैट्री, पांच पीस चांदी का सिक्का, एक गैस सिलिंडर, साइकिल सहित करीब 50 हजार की संपत्ति चुरा ली.

उसने आगे बताया है कि मां जहानाबाद में पोस्टेड है. घर के बाकी सदस्य कोल्हुअरवा में रहते है. 13 जनवरी को सपरिवार घर में ताला बंद कर गांव चले गये. इसका फायदा उठा चोरों ने ताला तोड़ चोरी कर ली. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन