कृषि समन्वयकों को दिया गया स्थायी नियुक्ति पत्र

Updated at : 12 Jan 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि समन्वयकों को दिया गया स्थायी नियुक्ति पत्र

शिविर. पोस्टिंग में वरीयता को दी जायेगी प्राथमिकता मोतिहारी : जिला कृषि कार्यालय के इ-किसान भवन में कैंप लगाकर गुरुवार को चयनित कृषि समन्वयकों को स्थायी नियुक्ति प्रमाणपत्र दिया गया. सरकार के निर्देश के आलोक में डीएओ डॉ ओमकारनाथ सिंह की देखरेख में कैंप का आयोजन हुआ. जिसमें बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित कृषि […]

विज्ञापन

शिविर. पोस्टिंग में वरीयता को दी जायेगी प्राथमिकता

मोतिहारी : जिला कृषि कार्यालय के इ-किसान भवन में कैंप लगाकर गुरुवार को चयनित कृषि समन्वयकों को स्थायी नियुक्ति प्रमाणपत्र दिया गया. सरकार के निर्देश के आलोक में डीएओ डॉ ओमकारनाथ सिंह की देखरेख में कैंप का आयोजन हुआ.
जिसमें बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित कृषि समन्वयक को स्थायी नियोजन पत्र निर्गत की गयी. शिविर में कृषि समन्वय के अनुभव,शैक्षणिक व जन्म प्रमाणपत्र की सूक्ष्मता से जांच कर नियुक्ति पत्र दी गयी. प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए अलग-अलग पांच काउंटर बनाये गये थे. पहले दिन कैंप में कूल एक सौ 42 में तकरीबन एक सौ लोगों को नियुक्ति पत्र मिला. देर शाम पर कागजात का सत्यापन व नियुक्ति पत्र देने का कार्य चलती रही.
जानकारी देते हुए डीएओ डॉ ओमकार नाथ सिंह ने बताया कि जिला के कूल 409 पंचायत के लिए 142 कृषि समन्वयक चयनित किये गये है. स्थायी नियुक्ति पत्र प्राप्त कर कृषि समन्वयक जिला में योगदान करेंगे. योगदान संबंधित प्रक्रिया के बाद जिला स्तर से उनकी पोस्टिंग संबंधित प्रखंड के चयनित पंचायत के लिए की जायेगी. कहा कि प्रखंडों में नियुक्ति के लिए संबंधित कृषि समन्वयक से पांच ऐच्छिक ऑप्शन लिए जायेंगे. संबंधित प्रखंड के लिए एक से अधिक दावा की स्थिति में चयनित कृषि समन्वयक की पोस्टिंग वरीयता के आधार पर की जायेगी. इसके लिए संबंधित प्रखंड के लिए आवेदन करने वाले कृषि समन्वयक का मेधा सूची तैयार कर वरीयता को प्राथमिकता देते हुए पोस्टिंग होगी. कहा कि अधिक पंचायत की संख्या को देखते हुए प्रखंडों में नियुक्त कृषि समन्वयक को दो पंचायत या उसके अधिक पंचायत की जिम्मेवारी सौंपी जायेगी. इधर अनुबंध पर कार्यरत समन्वयक की सेवा समाप्त करते हुए स्थायी नियुक्ति करने पर जिला कृषि समन्वयक संघ ने सरकार की प्रति अाभार प्रकट किया है. संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहित दीपक कुमार,नंदकिशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि स्थायी नियुक्ति के साथ कृषि समन्वयक को प्रावधान के मुताबिक वेतन मान सहित फिलहाल करीब 32 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन