ट्रक-बस में टक्कर, चालक समेत तीन घायल

Updated at : 26 Dec 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-बस में टक्कर, चालक समेत तीन घायल

थाने क्षेत्र के राजमार्ग-28 की घटना डुमरियाघाट : थाने क्षेत्र के राजमार्ग-28 पर डुमरिया पुल के समीप सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक व बस में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में बस चालक व उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल चालक शर्मा गिरी गोबिंदगंज का रहनेवाला है. वही उपचालक […]

विज्ञापन

थाने क्षेत्र के राजमार्ग-28 की घटना

डुमरियाघाट : थाने क्षेत्र के राजमार्ग-28 पर डुमरिया पुल के समीप सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक व बस में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में बस चालक व उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल चालक शर्मा गिरी गोबिंदगंज का रहनेवाला है.
वही उपचालक बेतिया जिला के शनिचरी थाना अंतर्गत मिश्रौली गांव का सुभाष प्रसाद बताया जाता है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चालक व उपचालक को इलाज के लिए नर्सिंग होम भेजा.
बताया जाता है कि लव कुश क्रेक सेवा यात्री बस बीआर05पीए/ 2206 बेतिया से सीवान जा रही थी. डुमरियाघाट थाने क्षेत्र के दुबौली बांध के समीप भारत शुगर मिल के मनमानी को लेकर किसानों ने सड़क को जाम किया था, जिस कारण चालक ने विपरीत दिशा से वाहन को लेकर निकला.
तभी डुमरिया पुल के समीप ट्रक व बस में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. ट्रक चालक लखविंदर सिंह उप चालक मनप्रीत सिंह दोनों पंजाब के करनाल जिला का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को सड़क से हटा कर आवागमन चालू करा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन